एक्शन में नागपुर पुलिस
नागपुर कंट्रोल रूम को 1 फरवरी को एक कॉल आया था जिसमें दावा किया गया था कि 25 लोग हथियारों और बंदूकों से लैस शिवाजी पार्क स्थित दिलीप जोशी के घर के बाहर खड़े हैं। यह वही कॉल थी जिसमें फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आवासों पर बम लगाए जाने की चेतावनी भी दी थी। फोन करने वाले ने आगे कहा कि उसने कुछ लोगों को 25 लोगों के बारे में बात करते हुए सुना जो इन गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: कंगना रणौत ने 'जनरेशन जेड' पर की विवादित टिप्पणी, बोलीं- फोन पर बिताते हैं सारा वक्त
नागपुर पुलिस ने दर्ज की शिकायत
इसके बाद, नागपुर कंट्रोल रूम ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया और मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि उसने कुछ लोगों को बात करते हुए सुना कि ये 25 लोग कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई आए हैं। अबतक कि जांच में पता चला है कि यह नंबर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स का है जो नई दिल्ली में एक सिम कार्ड कंपनी में काम करता है।
यह भी पढ़ें: इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म 'राम सेतु', जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार
पहले भी दी गई थी ऐसी जानकारी
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक अनजान शख्स ने कॉल करके मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की बात कहीं है। जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को Z+ सिक्योरिटी दी गई है।
यह भी पढ़ें: जब जासूसी करने पर धर्मेंद्र और अमिताभ पर भड़क गए थे ऋषिकेश मुखर्जी
दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं। यह शो टेलीविजन का काफी पॉपुलर शो है और काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो हर उम्र के लोगो में अपनी जगह बनाये हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पैपराजी के सामने दिखा जया बच्चन का नया अंदाज, स्माइल देख यूजर्स बोले- अरे यह हंसती भी हैं