बारिश, तू ही है, मैं फिर भी तुमको चाहूंगा. थोड़ी देर... गानों के बाद फाइनली 'हाफ गर्लफ्रेंड' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया जा चुका है। इस गाने के बीट्स पहले सभी गानो से काफी अलग है साथ ही इसमें अर्जुन और श्रद्धा काफी कूल दिख रहें हैं। गाने की शूटिंग भी कई अलग लोकेशंस पर की गई है।
गाने की शुरूआत में श्रद्धा का डायलॉग 'अपकी खिदमत में मैं चन्द गजले पेश करने की इजाजत चाहूंगी, इजाजत है' गजब का है। इस गाने को सुनने के बाद फैंस को फिल्म का और बेसब्री से इंतजार होने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- बेबी बंप के साथ नजर आई 'नैतिक' की बीवी, तस्वीरें हो रही वायरल
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर्स और गाने देखने का बाद श्रद्धा कपूर और अर्जुन की केमेस्ट्री फैंस के बीच गजब का कमाल दिखा रही है।