अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। कल ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर देखने के बाद दर्शको में फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। ऐसे में ये टाइटल ट्रैक उनके लिए किसी तोहफे से कम साबित नहीं होगा। फिल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है।
मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी दोनो चाचा भतीजे के किरदार में नजर आने वाले है। अर्जुन काफी समय से इस गाने के लिए टीजर और पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।
यहां सुनिए 'मुबारकां' का टाइटल ट्रैक-