फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD12: इस दिन आएगा 'वीडी 12' का टाइटल और टीजर, हिंदी में आवाज देंगे ये अभिनेता; विजय देवरकोंडा के हैं फेवरेट

Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'वीडी 12' के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अपनी आवाज देने वाले हैं। विजय ने कहा कि वे मेरे फेवरेट अभिनेता हैं। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई रूप से शीर्षक 'वीडी 12' है। विजय देवरकोंडा अपनी इस आगामी फिल्म VD12 के शीर्षक और टीजर रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में देखा जाने वाला है। फिल्म का हिंदी वर्जन रणबीर कपूर करने वाले हैं।
विज्ञापन

रणबीर कपूर देंगे आवाज
फिल्म के टाइटल टीजर लॉन्च से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म के हिंदी वर्जन में रणबीर कपूर की आवाज का जादू सुनाई देने वाला है। इस बात पर विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर रणबीर के लिए एक शानदार पोस्ट भी साझा की है।
 

विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
हिंदी टीजर के लिए उत्साहित हैं
उन्होंने कहा, मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक। मैं उनसे पूछता कि वे मेरा टीजर करेंगे या नहीं उसके पहले ही उन्होंने कह दिया कि वे ये टीजर करने जा रहे हैं। मैं हिंदी वर्जन को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इसमें रणबीर कपूर अपनी आवाज देने वाले हैं। थैंक यू आरके। बहुत सारा प्यार।
विज्ञापन

कब आएगा टीजर
रणबीर कपूर की आवाज वाला टीजर 12 फरवरी को शाम 04 बजकर 06 मिनट पर रिलीज होने वाला है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, 'एक ऐसी कहानी जो देखने लायक थी... अब और भी रोमांचक हो गई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने वीडी 12 टीजर के लिए अपनी आवाज दी है- जो आपको रोमांचित कर देगी। 12 फरवरी सभी के लिए एक दावत होने जा रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें