मां के पास था फलसफा
इंस्टाग्राम पर पोस्ट में टिस्का चोपड़ा ने लिखा '7 मार्च को, हमने अपनी मां, पम्मी अरोड़ा को अलविदा कहा। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनसे प्यार करते थे। इसकी वजह बहुत सरल थी, उनका स्वभाव बहुत ही हल्का-फुल्का था। उनकी संगति में गंभीरता की कोई गुंजाइश नहीं होती थी। अगर कोई समस्या आती थी, तो उनके पास दो शब्दों का एक फलसफा तैयार रहता था: 'मिट्टी पाओ।' यानी उस पर मिट्टी डालो। आगे बढ़ो।'
टिस्का चोपड़ा का वर्कफ्रंट
टिस्का चोपड़ा एक बहुमुखी भारतीय अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म 'तारे जमीन पर' (2007) में माया अवस्थी के रूप में शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन मिला। वे 'चटनी' और 'रुबरू' जैसी लघु फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।