फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्म का गम भुलाने को टाइगर का सहारा बनीं गर्लफ्रेंड दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार टिकट खिड़की पर फ्लॉप का मुंह देखने वाले टाइगर श्रॉफ तनाव खत्म करने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। बीते गुरुवार को रिलीज हुई द फ्लाइंग जट को उम्मीद के अनुरूप दर्शक नहीं मिले। इसके बाद टाइगर अपनी दोस्त दिशा पाटनी के साथ एक अज्ञात स्थान पर छुट्टियों पर निकल गए।
विज्ञापन


दोनों ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग शेयर की। पहले दिशा ने अपनी तस्वीर डाली और फिर टाइगर ने भी मसल्स दिखाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की। तस्वीरों के बैकग्राउंड से साफ है कि दोनों एक ही जगह पर हैं। पिछले एक साल से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही हैं और कुछ समय पहले उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के लिए सिंगल में साथ काम भी किया। टाइगर ने मीडिया में दिशा के बारे में बातें जरूर की हैं परंतु दिशा ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें