फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइडर मैन को आवाज देंगे टाइगर श्रॉफ

Tue, 20 Jun 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
'फ्लाइंग जट' में सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले टाइगर श्रॉफ अब स्पाइडर मैन सीरीज की अगली फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' के हिंदी वर्जन के लिए वॉइस ओवर करेंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में टाइगर ने बताया है, 'मैं बचपन से ही स्पाइडर मैन के फैन रहा हूं। आज मैं खुद को लक्की समझता हूं कि मुझे स्पाइडर मैन हिंदी के लिए वॉइस ओवर करने का मौका मिल रहा है।'

टाइगर ने ये भी बताया कि वो ये फिल्म देखते हुए बड़े हुए हैं और हमेशा से ही पर्दे पर स्पाइडर मैन का किरदार निभाना चाहते थे। वो खुश हैं कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेंमेंट ने उन्हें इसके लिए चुना। टाइगर ने कहा कि वो आशा करते हैं कि लोगों को स्पाइडर मैन के रूप में उनकी आवाज जरूर पसंद आएगी।
विज्ञापन


बता दें कि टाइगर की फिल्म 'मुन्ना माइकल' रिलीज होने वाली है जिसे शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया हैं। ये फिल्म टाइगर के लिए काफी खास है क्योंकि वो इसमें फेमस पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे। फिल्म में रोनित रॉय और निधि अग्रवाल भी मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें