फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ: हादसे के बाद पहली बार नजर आए एक्टर, जान्हवी कपूर संग पूरा किया ‘लग जा गले’ का शूट, तस्वीरें वायरल

Mon, 16 Nov 2026 05:39 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म ‘लग जा गले’ का शूट पूरा कर लिया है।
  •  हाल ही में वह पुणे के एक क्लब में जान्हवी के साथ नजर आए। 
  •  इस दौरान ली गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद हाल ही में एक्टर ने अपनी पहली पब्लिक अपिएयरेंस दी। दरअसर, वह पुणे के एक नाइट कल्ब में शूट रैप-अप का जश्न मनाते दिखे। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

जान्हवी के साथ कहां नजर आए टाइगर? 

विज्ञापन

गोलीबारी की घटना के लगभग एक महीने बाद टाइगर श्रॉफ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। पुणे में उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ मुस्कुराते हुए देखा गया, जब दोनों अपनी आगामी फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग पूरी कर रहे थे। हालांकि बहुत थोड़े समय के लिए ही टाइगर बाहर निकले थे।

Trending Videos

टाइगर श्रॉफ का नया गाना 'तेनु ले...' - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोशल मीडिया पर अभिनेता की पहली पोस्ट 
इस घटना के बाद पब्लिक ही नहीं अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी जताई है। हाल ही में टाइगर ने अपने नए गाने की झलक फैंस के साथ साझा की। इसमें वे अभिनेत्री केतिका शर्मा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। गाने में एक्टर सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिखे हैं। यह गाना दरअसल, साल 2009 में आई फिल्म 'जय वीरू' का ही रिक्रिएट वर्जन है। टाइगर श्रॉफ और केतिका पर इसे फिल्माया गया है। फिलहाल सामने आई झलक से पता चल रहा है कि यह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff

पुलिस ने सेलेब्स को दी थी ये सलाह
इससे एक दिन पहले मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेताओं को सलाह दी थी कि वो भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर जाने और फैंस से मिलने-जुलने से बचें। यह सलाह अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना और जांच के दौरान कई मशहूर हस्तियों के घरों के बाहर निगरानी रखे जाने की खबरों के बाद, सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर यह सलाह जारी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें