टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर की कोस्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर देखा गया है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
दोनों बीती रात ही मुबंई के जुहू में डिनर करने पहुंचे थे। बता दें कि इस दौरान जहां दिशा काफी थकी-थकी हुई नजर आ रही थी वहीं टाइगर काफी फ्रेश और खुश लग रहे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आने वाली है। वहीं दिशा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगी।