फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'बागी 3' के सेट पर टाइगर का हुआ अपने पिता से सामना, अमर उजाला से कही ये खास बात

Fri, 14 Feb 2020 12:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म 'बागी 3' में पहली बार जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ की पिता-पुत्र की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आ रही है। फिल्म में भी दोनों पिता-पुत्र के किरदार में हैं। 
विज्ञापन
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बागी 3' में पहली बार जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ की पिता-पुत्र की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आ रही है। फिल्म में भी दोनों पिता-पुत्र के किरदार में हैं। टाइगर पहले भी कई दफा बता चुके हैं कि वह हमेशा से अपने पिता के साथ काम करने को लेकर उत्सुक रहे हैं। अब जब उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है तो उन्होंने अमर उजाला से अपना यह अनुभव साझा किया।  

विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ ने बताया, 'मेरी तो बैंड बजी हुई थी। जब पहली बार वह फिल्म के सेट पर एकदम हीरो की तरह एंट्री मारी तो एकदम से माहौल ही बदल गया था। सभी उनकी तरफ ध्यान देने लगे। मैं फिल्म का हीरो हूं लेकिन मेरी तरफ कोई नहीं देख रहा था। मुझे बहुत ही गर्व महसूस होता है कि वह मेरे पिता हैं। तो वह सेट पर आए और सेट पर सब लोग दादा, दादा चिल्ला रहे थे। मैं अंदर से सोच रहा था कि मैं डैड के सामने कैसे करूंगा।'

टाइगर ने आगे बताया,  'तो आखिरी में हमने टेक दिया तब डैड ने फिर एक बार टेक लेने के लिए कहा। क्योंकि वह पहली बार अपने बेटे को इस रूप में  देख रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि टाइगर हकीकत यह है कि मेरी बैंड बजी पड़ी है तुम इस फिल्म में मेरे बेटे को रोल निभा रहे हो और असल में भी तुम मेरे बेटे ही हो। कैसे मैं भावनाएं निकालूं। मैं तुम्हारे लिए क्या महसूस करूं। जो है वही कर सकता हूं ना। मैं अलग क्या करूं। डैड वहां फंस गए।  शुक्र है कि वह सीन काफी अच्छा हुआ और वहां मौजूद पूरा क्रू सीन के बाद ताली बजाने लगा। यह काफी यादगार क्षण होगा जब दर्शक इसे स्क्रीन पर देखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वैलेंटाइन डे विशेष: अमर उजाला ने सितारों से की खास बातचीत, जानें प्यार को लेकर क्या कहते हैं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें