बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का नाम हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो' के इंडियन रीमेक के लिए फाइनल कर लिया गया है। 'रैंबो' में सिलवेस्टर स्टेलॉन थे। इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी एक का नाम फाइनल करने की बात की जा रही थी लेकिन टाइगर ने इन दोनों को पछाड़ दिया।
टाइगर इस फिल्म को लेकर बहुत खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिलवेस्टर स्टेलॉन का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे।
इसके रीमेक को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। एक ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, एम! कैपिटल वेंचर्स, ओरिजनल एंटरटेंमेंट, इम्पैक्ट फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस करेंगे।
टाइगर ने कहा, 'मार्शल आर्टिस्ट और बचपन से ही मैं फिल्मों का शौकीन रहा हूं, इसलिए ये फिल्म पाकरबहुत खुश हूं। हालांकि मैं सिलवेस्टर को कभी रिप्लेस नहीं कर सकता लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसकी तैयारी मैं बचपन से कर रहा था।'
सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि 'रैंबो' उनकी जेनरेशन की सबसे ज्यादा आइकॉनिक एक्शन ब्लॉकबस्टर में से एक फिल्म है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिलवेस्टर स्टोन जैसे हीरो को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और आज के समय में जहां हमारी इंडस्ट्री में रैंबो जैसे किरदार की कमी है तो ऐसे में टाइगर को सामने लाने का ये परफेक्ट टाइम है।'
फिल्म की फोटोग्राफी अगले साल फरवरी से शुरू हो सकती है और 2018 के अंत तक इसके रिलीज होने की संभावना है।
टाइगर मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से की थी।