फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: टाइगर की मां ने किया दिशा पाटनी को बर्थडे विश, जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा- 'लव यू माय आंटी'

Fri, 13 Jun 2025 03:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Mother Ayesha Post: आज दिशा पाटनी के जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है।
विज्ञापन
दिशा पाटनी और आयशा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshashroff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा पाटनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आज दिशा के एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की खास बधाई दी है। उन्होंने दिशा के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

 

आयशा श्रॉफ का पोस्ट
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से थीं, लेकिन 2022 में दोनों के अलग होने की खबर आई। हालांकि, टाइगर की मां आयशा श्रॉफ का दिशा के साथ प्यारा रिश्ता अब भी कायम है। दिशा के 33वें जन्मदिन पर आयशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिशा गाय के पास बैठी नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी में दिशा वह आयशा के साथ मस्ती करती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीशू। आपके लिए आने वाला वर्ष मंगलमय हो।' आयशा की इस पोस्ट के बाद दिशा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरी आंटी।' 

 
विज्ञापन

दिशा और टाइगर
दिशा और टाइगर की जोड़ी 2016 के म्यूजिक वीडियो "बेफिक्रा" और फिल्म "बागी 2" में नजर आई थी। दिशा ने "बागी 3" में भी एक स्पेशल डांस नंबर किया। दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन साथ दिखने से अफवाहें थीं। 2022 में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं, पर दोनों ने इस पर चुप्पी साधी। फिर भी, दिशा का टाइगर की बहन कृष्णा और मां आयशा के साथ अच्छा रिश्ता है। आज दिशा के जन्मदिन पर उनकी दोस्त मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम पर प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने दिशा को अपनी खास दोस्त और "रहस्यमयी, खूबसूरत बहन" बताया, जो उनके जीवन में खुशियां लाती हैं। मौनी ने दिशा के लिए दुआ मांगी कि उन्हें उनकी हर इच्छा पूरी हो। वहीं दिशा ने आज राधा-कृष्णा का आर्शीवाद लेकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ मौनी रॉय भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Disha Patani Birthday: दिशा पाटनी ने जन्मदिन पर लिया राधा-कृष्ण का आशीर्वाद, खास दोस्त मौनी रॉय भी दिखीं साथ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें