फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस में टाइगर श्रॉफ का डेब्यू, शेयर की तस्वीर

Sun, 21 May 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ,  कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहली बार नजर आए। खबर है कि वो अपनी फिल्म 'रैंबो' का फर्स्ट लुक यहां रिलीज करेंगे। टाइगर ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो' का ही इंडियन रीमेक है। इसके ओरिजनल वर्जन में सिलवेस्टर स्टेलॉन थे। टाइगर ने कहा, 'मार्शल आर्टिस्ट और बचपन से ही मैं फिल्मों का शौकीन रहा हूं, इसलिए ये फिल्म पाकर बहुत खुश हूं। हालांकि मैं सिलवेस्टर को कभी रिप्लेस नहीं कर सकता लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसकी तैयारी मैं बचपन से कर रहा था।'

बता दें कि 'रैंबो' के एक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें टाइगर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इसके रीमेक को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। एक ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, एम! कैपिटल वेंचर्स, ओरिजनल एंटरटेंमेंट, इम्पैक्ट फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  #Cannes2017 #RAMBO pic.twitter.com/0AK3exiJDT — Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) May 20, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें