फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों डूरंड कप 2026 में नहीं हो पाएगा टाइगर श्रॉफ का फुटबॉल डेब्यू? अभिनेता ने खुद बताया कारण?

Mon, 10 Aug 2026 10:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Football Debut Delay At Durand Cup 2026: बीते दिनों यह चर्चा थी कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ डूरंड कप 2026 के जरिए अपना फुटबॉल डेब्यू करेंगे। अब यह डेब्यू नहीं हो पाएगा। इसका कारण क्या है? खुद टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया। 

विज्ञापन
टाइगर श्राॅफ - फोटो : इंस्टाग्राम@mumbayfc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस को एक दुखी करने वाली खबर सुनाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि डूरंड कप 2026 में फिलहाल उनका डेब्यू नहीं हो पाएगा। इस बॉलीवुड अभिनेता ने बताया कि आखिर क्यों वह इस फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई एफसी की जर्सी नहीं पहन सकेंगे? बता दें कि शिलांग में इस टूर्नामेंट का अगला मैच खेला जाना है।

विज्ञापन


क्यों फुटबॉल टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन रहे टाइगर श्रॉफ? 
पिछले महीने जब डूरंड कप के लिए मुंबई एफसी की टीम में टाइगर श्रॉफ का नाम जगजाहिर किया था तो फैंस काफी खुश हुए थे। क्लब के को-ओनर जोहेब अमरानी ने कहा था कि टाइगर श्रॉफ शिलांग में होने वाले ग्रुप मैचों में से कम से कम एक मैच में खेल सकते हैं। लेकिन अब ऐसा शायद ही हो पाएगा।
टाइगर श्रॉफ ने एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘सच में बहुत दुख की बात है, लेकिन आखिरी समय में एक जरूरी काम आ गया है, इसलिए मैं डूरंड कप के लिए शिलांग नहीं जा पाऊंगा।’
विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘मैं आप लोगों को सपोर्ट करने की कोशिश करूंगा। बहुत सारा युवा टैलेंट है और सही सपोर्ट और मौकों के साथ यह लोग कमाल कर सकते हैं।’  


 
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल हुए थे टाइगर
टाइगर श्रॉफ कुछ समय से क्लब के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं। वह अपने प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू को लेकर उत्सुक थे। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। इस बात से टाइगर के फैंस भी निराश हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें