फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ: फायरिंग केस में हुई 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से पकड़ाया आरोपी, खाते में मिले संदिग्ध लेनदेन

Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। 
  • इस मामले में एक अन्य गिरफ्तारी हुई है। 
  • हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव से अमन नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में नया अपडेट सामने आया है। मामले मेंं 12वें आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


खातों में हुआ पैसों का लेनदेन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमन पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी कुणाल का दोस्त है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में पैसों का लेनदेन हुआ था और अमन के खाते में भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। 

इसी आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सोनीपत पहुंची और अमन को हिरासत में लिया। अब मुंबई पुलिस अमन से पूछताछ करेगी कि फायरिंग की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी और पैसों का लेनदेन किसके इशारे पर हुआ। अमन की गिरफ्तारी के साथ इस केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले गुरुवार को 11 आरोपियों को हिरासत में भेजा 
गुरुवार को पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान लागू किए हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश सत्यनारायण नवनंदर ने सभी आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

टाइगर की कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
18 अक्तूबर को टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग
  • यह घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी।
  • टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने उनकी कार पर पांच राउंड फायरिंग की।
  • इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कार चालक और वहां मौजूद एक व्लॉगर घायल हो गए थे।
  • घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आए थे, जिनमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
  • हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मकोका अदालत का आदेश, सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा; क्या है नया अपडेट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें