फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के एक्शन मैन टाइगर श्रॉफ बनाएंगे म्यूजिक वीडियो, सिंगर मीका देंगे साथ

Wed, 25 Jul 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के एक्शन मैन टाइगर श्रॉफ हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में टाइगर अपने घर की वजह से चर्चा में है। अब वह एक और खास वजह से कई लोगों की जुबां पर छाए हुए हैं। जी हां टाइगर जल्द ही बेहद खास अंदाजा में अपने फैंस और दर्शकों के सामने आने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार टाइगर ने मानसिक और शारीरिक तौर से कमजोर बच्चों के लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाने का फैसला किया हैै। 
विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद टाइगर ने किया है। टाइगर इस म्यूजिक वीडियो को वाई- फिल्म्स के साथ मिलकर कंपोज करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके इस म्यूजिक वीडियो का नाम '6 पैक बोन्ड 2.0' होगा। टाइगर श्रॉफ इस म्यूजिक वीडियो द्वारा अपने फैंस और दर्शकों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों से जागरूक कराएंगे। बताया जा रहा इस म्यूजिक वीडियो में पंजाबी सिंगर मीका सिंह अपनी आवाज देंगे और यह असल जिंदगी पर आधारित होगा। 

बात करें टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की बीतों दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा हाल ही में टाइगर ने 8 बेडरूम का घर खरीदा है। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सेलिब्रिटीज के घर डिजाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें