टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर दिखे थे टाइगर श्रॉफ और विद्युत
दोनों एक्टर्स के पोस्टर शेयर करने के बाद फैंस के बीच हलचल बढ़ गई। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। ऐसा लगता है कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा करने के लिए दोनों वहां पहुंचे थे।
टाइगर और विद्युत अपने करियर फ्रंट पर और क्या रहे हैं?
टाइगर श्रॉफ के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह फिल्म ‘बागी 4’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। वहीं विद्युत एक हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में जल्द ही नजर आएंगे, इसमें भी वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे।