फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा थियेटर्स में रिलीज नहीं होगी टाइगर श्रॉफ की बागी 3, जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Tue, 07 Apr 2020 06:05 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • अंग्रेजी मी़डियम के बाद बागी 3 भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी
  • मई या जून महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी
  • यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने से पहले ही हालात का शिकार हो गई
विज्ञापन
Baaghi 3 - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में कायम लॉकडाउन के चलते मार्च में रिलीज हुई फिल्मों का काफी नुकसान हुआ है। हिंदी सिनेमा जगत में इसका सबसे अधिक असर दो फिल्मों पर पड़ा। पहली थी अंग्रेजी मीडियम और दूसरी बागी 3। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस को तगड़ा झटका लगा था जिसे देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही थी कि हालात सामान्य होने के बाद सिनेमाघरों में इन्हें फिर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब इन अटकलों पर पूर्णता विराम लग गया है। जानकारी के अनुसार अंग्रेजी मी़डियम के बाद बागी 3 भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Baaghi 3 - फोटो : twitter
देश में कोरोना वायरस से उपजे हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सिनेमाघरों को आगे भी बंद रखा जा सकता है। इस सूरत में मेकर्स ने फैसला किया है कि बागी 3 को अब दोबारा थियेटर में रिलीज नहीं किया जाएगा बल्कि अब यह सीधे मई या जून महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की यह एक्शन फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म को शुरुआती दिनों में काफी फायदा पहुंचा था लेकिन यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने से पहले ही हालात का शिकार हो गई।
विज्ञापन

baaghi 3 - फोटो : social media
गौरतलब है कि 13 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम को पहले ही 6 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिर्फ हिंदी फिल्म जगत में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी इसी तरह माहौल है जहां फिल्म विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही हैं ताकि लॉकडाउन के दौरान ये फिल्में लोगों तक पहुंच पाए। 

पढ़ें: अनुष्का ने शेयर की सास-ससुर की ये खास तस्वीर और कहा, ‘घर पर रहकर ही उठाएं इन पलों का भरपूर आनंद’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें