फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heropanti 2: 'हीरोपंती 2' का नया गाना हुआ रिलीज, एक बार फिर कृति संग व्हिस्ल बजाते दिखे टाइगर श्रॉफ

Fri, 22 Apr 2022 03:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'हीरोपंती 2' की रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने को है, क्योंकि यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
टाइगर श्रौफ, कृति सेनन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के लिए लोगों के दिलों में बखूबी उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। 'हीरोपंती 2' की रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने को है, क्योंकि यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म टाइगर की साल 2014 में आई पहली फिल्म का दूसरा पार्ट है और वह इस फिल्म में बबलू की अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही फैंस को उत्साहित कर चुके हैं, लेकिन निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों को लुभाने का तरीका ढूंढ लिया है। मेकर्स ने टाइगर की आगामी फिल्म का एक नया ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर आपको पुरानी फिल्म की याद आ जाएगी। हम बात कर रहे हैं 'व्हिस्ल बजा 2.0' के बारे में, जो हीरोपंती के पॉपुलर ट्रैक 'व्हिस्ल बजा' का एक नया वर्जन है। यह गाना उस समय दर्शकों के बीच बहुत हिट रहा था।

विज्ञापन


फिल्म के इस बहुप्रतीक्षित गाने 'व्हिस्ल बजा 2.0' को मीका सिंह और नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है। दिलचस्प बात यह है कि टाइगर ने इस गाने में अपनी पहली फिल्म की को-स्टार कृति सेनन के साथ डांस कर दर्शकों के दिलों में पुराने गाने की यादों को ताजा कर दिया है।

Koo App

Mere aur Kriti Sanon naal Whistle Baja 🎶 Back to my grooves with #WhistleBaja 2.0, song out now 🔥

View attached media content

- Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) 22 Apr 2022

विज्ञापन



टाइगर और कृति, जिन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती' से साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर से अपने इस पॉपुलर गाने के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। गाने की वजह से दर्शकों को एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। दोनों की जोड़ी को देखकर लोग सच में सीटी बजाने लगेंगे। दोनों को 'व्हिस्ल बाजा' का हुक स्टेप भी रिपीट करते हुए देखा जाएगा।
अहमद खान द्वारा निर्देशित 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'रनवे 34' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। दिलचस्प बात यह है कि टाइगर और कृति भी बड़े पर्दे पर एक साथ काम करेंगे। दोनों उनकी आगामी फिल्म 'गणपथ पार्ट 1' में साथ काम करते हुए देखे जाएंगे। टाइगर और कृति की इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल द्वारा किया जाएगा। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें