शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो को लेकर फैंस काफी खुश थे। दोनों ही कलाकारों के पठान फिल्म में एक साथ होने पर थिएटर्स में काफी सीटियां बजी थीं। वहीं, अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी शाहरुख खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे, जिसको लेकर दोनों कलाकारों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शाहरुख फिल्म में सलमान के साथ एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अप्रैल के महीने में दोनों ही कलाकार इस एक्शन सीन को शूट करेंगे।