फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'

Thu, 16 Feb 2023 02:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यशराज बैनर के तले बनी यह फिल्म ब्लॉबस्टर साबित हो चुकी है। कमाई के मामले में यह फिल्म बहुत जल्द बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
विज्ञापन
पठान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। वहीं देशभर में इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। यशराज बैनर के तले बनी यह फिल्म ब्लॉबस्टर साबित हो चुकी है। कमाई के मामले में यह फिल्म बहुत जल्द बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वहीं पठान की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

विज्ञापन

पठान - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में पठान की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 17 फरवरी के दिन को पठान डे घोषित किया है। वहीं इस दिन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस ने पठान के टिकट के दाम घटा दिए हैं। अब 17 फरवरी को शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म को 110 रुपये में देख सकते हैं। मेकर्स ने यह तोहफा पठान के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में दिया है। 

इसे भी पढ़ें- Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके

पठान - फोटो : social media
बता दें कि यह उन दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो अभी भी पठान देखने से चूक गए हैं। अब दिकट के दाम में कमी के चलते फैंस इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद शाहरुख के फैंस काफी खुश होंगे। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
बता दें कि पठान को रिलीज के बाद से ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दरअसल शाहरुख खान ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ से कमबैक किया है और फैंस ने किंग खान की वापसी का जमकर जश्न मनाया। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद भी हुआ। फिल्म के गाने बेशर्म रंग मे दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताते हुए कई नेताओं और हिंदू संगठनों ने ‘पठान’ के बायकॉट की मांग भी की थी। हालांकि फिल्म रिलीज हुई और इसने इतिहास रच दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें