विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड' में काम करने वाली हीरोइन टिया बाजपेई से जब उनके होठों को लेकर सवाल किए गए तो वो बौखला गई और कहा कि आप ऐसा ना सोचे, दरअसल टिया बाजपेई के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होने अपने होठों की सर्जरी कराई है। लेकिन टिया ने इन खबरों को नकार दिया है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, टिया एक ज्वेलरी ब्रांड का प्रचार करने के लिए कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान पत्रकारों ने उनके होठों की सर्जरी को लेकर उनसे सवाल किए इस पर टिया चौंक गईं। उन्होने कहा कि वो सर्जरी में यकीन नहीं रखती।
टिया से पहले अनुष्का शर्मा भी अपने होठों की सर्जरी करा चुकी हैं। लेकिन टिया का कहना है कि उन्होने कोई सर्जरी नहीं कराई है। इस तरह की बातें सिर्फ अफवाहें हैं।