फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: दूसरे दिन भी 'तू झूठी मैं मक्कार' का जलवा बरकरार, 'पठान' ने किया इतना कारोबार

Fri, 10 Mar 2023 07:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शानदार ओपनिंग लेने के बाद रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार'। पठान की रिलीज को जहां डेढ़ महीना हो चला है तो वहीं 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज को दो दिन पूरे हो गए हैं और आज तीसरा दिन है। लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत 'तू झूठी मैं मक्कार' एक पारिवारिक फिल्म है। त्योहार के दिन रिलीज होने वाली इस फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर ओपनिंग ली। चलिए जानते हैं, दूसरे दिन इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया और पठान ने कितने कमाए...

विज्ञापन

तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को छुट्टी के दिन का खूब फायदा मिला था। इस फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, ओपनिंग डे के मुकाबले इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। मगर, ऐसा शायद वीकडे होने के कारण भी हुआ है। हालांकि, दूसरे दिन का प्रदर्शन भी ठीकठाक है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन  25.73  करोड़ रुपये हो गया है।
TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी मैं मक्कार' की पकड़ बरकरार, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

पठान - फोटो : social media
'पठान'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमबैक किया है। डेढ़ महीना होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम बड़ी फिल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं। हालांकि, 44वें दिन (सातवें गुरुवार) को फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कल फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 537.91 करोड़ रुपये हो गया है।
Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन
विज्ञापन

पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
सप्ताहांत में फिर होगी बढ़त?
सिनेमाघरों में 'पठान' के बाद अब तक रिलीज हुई कोई भी फिल्म सिर उठाकर नहीं देख पाई है। चाहें फिर वह कार्तिक आर्यन की शहजादा रही हो या फिर अक्षय कुमार की सेल्फी, दोनों ही फिल्मों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, 'तू झूठी मैं मक्कार' इस मामले में सफल रही है कि ओपनिंग डे पर इसे दर्शकों का प्यार मिला। दूसरे दिन वीकडे होने के बाद भी इसका कलेक्शन अच्छा रहा है। वीकएंड में इस फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज होने की उम्मीद है। दूसरी, तरफ 'पठान' की कमाई अब लाखों में सिमट आई है। देखना दिलचस्प होगा कि 'तू झूठी मैं मक्कार' के सामने वीकएंड पर 'पठान' एक बार फिर हुंकार भरेगी या अब सारी लाइमलाइट रणबीर-श्रद्धा की फिल्म के हिस्से आएगी।
Oscar 2023: ऑस्कर ने ठुकराया वोलोदिमीर जेलेंस्की का प्रस्ताव, लगातार दूसरे साल लगा यूक्रेनी राष्ट्रपति को झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें