फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
सिंगल डिजिट में आया कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन किया है। मगर, अब इसकी कमाई एकल संख्या पर आकर सिमट गई है। लगातार दो दिन इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 22वें दिन इसने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये हो चुका है।
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाते हुए शुरुआत की थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई।
- 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
- पहले वीक इसने कुल 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटाया।
- दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही।
- तीसरे वीक का कुल कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये है।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
क्या 'डकैत' का पड़ेगा असर?
अब तक फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज करती आ रही है। इसके साथ रिलीज हुई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी नहीं टिक पाई। आज 10 अप्रैल को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' थिएटर्स में सज गई है। देखना होगा कि क्या इसका असर 'धुरंधर 2' की कमाई पर पड़ेगा या यह भी जल्द विदा लेगी।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह अर्धशतक लगाने की तरफ बढ़ रही है। बुधवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार यानी 15वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल नेट कलेक्शन 44.80 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।