अभिनेता आमिर खान को बिना इजाजत निर्माण कराने के लिए बीएमसी से नोटिस मिला है। आमिर के पड़ोसी की शिकायत के बाद बीएमसी ने ये नोटिस उनको थमाया है।
पढे़ं: फिल्में नहीं, बल्कि ये है अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या की पसंद
आमिर पाली हिल स्थित मरीना अपार्टमेंट्स में अपने चार फ्लैट्स को सीढ़ियों के जरिये जोड़ना चाहते थे। आमिर के बिल्डिंग में एक फ्लैट ग्राउंड फ्लोर पर, दो फ्लैट फर्स्ट पर और एक सेकेंड फ्लोर पर हैं। आमिर इन सभी फ्लैट्स को जोड़ना चाहते थे। इसके लिए आमिर ने बीएमसी के बिल्डिंग प्रस्ताव विभाग से इजाजत भी ले ली थी, जिसके बाद उन्होंने काम शुरू करवाया था लेकिन उनके पड़ोसी की शिकायत के बाद अब ये काम रुकवा दिया गया है। उनके पड़ोसी के अनुसार आमिर के प्लान में अवैधता पाई गई है।
पढे़ं: 'ब्लू व्हेल चैलेंज' पर सख्ती से बोले अमिताभ बच्चन और आमिर खान
सोसाइटे के चेयरमैन मनोज सप्रु के अनुसार आमिर को सोसाइटे की मीटिंग के बाद निर्माण की अनुमति दी गई थी। 'मीटिंग में 10 में से 9 मेंबर्स ने इजाजत दे थी, जिसने इजाजत नहीं दी थी उन्होंने ही शिकायत करवाई है। बीएमसी ने उन्हें जांच के बाद अनुमति दे दी थी।' मनोज सप्रू ने बताया कि बीएमसी ने काम रुकवाया है लेकिन इसे रद्द नहीं किया है।