बॉलीवुड का एक बड़ा सपना रहा है कि तीनों खान एक साथ एक फिल्म में दिखें। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद कोई फिल्मकार तीनों खान सुपरस्टारों को साथ नही ला सका।
लेकिन अब ये सपना सच हो सकता है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार साजिद नीडियाडवाला तीनों खान सुपरस्टार को साथ लाने में कामयाब रहे हैं।
खवर है कि फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला करेंगे और फिल्म के प्रोड्यूसर भी साजिद ही होंगे। फिल्म के 2017 में शुरू होने की उम्मीद है।
क्या होगा फिल्म का नाम और कलाकारों को रोल!
कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2017 को शुरु हो सकती है और फिल्म दिसंबर 2017 तक रिलीज हो सकती है। फिल्म का नाम क्या होगा इसको लेकर अभी कोई फैसला नही हो सका है।
फिल्म के तीनों खान किस-किस किरदार में नजर आएंगे। इसको लेकर भी अभी कोई फैसला नही हो सका है। कहा जा रहा है कि इसको लेकर साजिद लगातार मंथन कर रहे हैं।
ये चुनौतियां रहेंगी साजिद नाडियाडवाला के सामने
साजिद ने तीनो खानों के साथ फिल्म करने की तो ठान ली है लेकिन उनके लिए ये कोई आसान काम नही होने वाला है। तीनो खान के बीच झगड़ो के किस्से खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आमिर और शाहरुख तो एक-दूसरे को फूटी आंख नही सुहाते हैं।
तीनों खानों को फिल्म में बराबर रोल देना भी साजिद के लिए आसान नही होगा। क्योंकि किसी का भी किरदार अगर कमजोर पड़ा तो उसका असर फिल्म पर पड़ेगा।