सलमान खान जो भी करते हैं खबर बन जाती है। उनकी फिल्म 'जय हो' का पोस्टर लांच होते ही ये इंटरनेट पर वायरल बन गया है। इस फिल्म की हीरोइनों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
सलमान खान की इस फिल्म में एक नहीं तीन हीरोइनें हैं। जिनके बारे में अभी कम ही लोगों को पता है। फिल्म में सना खान के होने की जानकारी लोगों को थी लेकिन फिर पता चला कि इसमें डेजी भी हैं।
लेकिन अब एक और हीरोइन का नाम सामने आया है जो इस फिल्म का हिस्सा होगी। उस हीरोइन का नाम है जेनेलिया डिसूजा। जेनेलिया ने ये कंफर्म कर दिया है कि वह 'जय हो' में सलमान के साथ काम कर रही हैं।
अब जय हो में हीरोइन के सस्पेंस से पूरी तरह से पर्दा हट गया है। लेकिन मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में सलमान की जोड़ी होगी किसके साथ।
क्या तीनों हीरोइने सलमान पर मर मिटेंगी या इनकी अलब-अलग तरीके की भूमिका होगी। वैसे फिल्म के पोस्टर में तो सलमान का लुक 'एक था टाइगर' फिल्म जैसा ही दिख रहा है।
इस फिल्म में तो उन्होंने केवल कैटरीना से ही इश्क फरमाया था लेकिन 'जय हो' में वह क्या नया करने जा रहे हैं ये बाद में ही पता चलेगा।