फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर इन फिल्मों ने लगा दी बॉक्स ऑफिस पर सफलता की हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल की छमाई शुरू हो गई है और इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडक भी एकदम से गर्मा गई है। गौरतलब है कि इस साल अभी तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई थीं उनमें से ज्यादातर या तो फ्लॉप हुईं और या तो औसत कमाई ही कर पाईं।
विज्ञापन


शमिताभ, किल-दिल, बांबे वैल्वेट, अब तक छप्पन जैसी बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं तो एनएच10 और व्योमकेश बख्शी जैसे तैसे अपनी लागत की भरपाई कर पाईं।

इन फिल्मों में बदलापुर ही मात्र एक ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में ये लगने लगा था कि यह साल फिल्मों की सफलता के लिहाज से बेकार साबित होगा।

लेकिन अचानक इन तीन फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके सफलता की हैट्रिक लगा दी है।

पीकू

दीपिका का स्टारडम एक हल्की-फुल्की कहानी को सफलता के ऊंचे मुकाम पर ले गया। फिल्म की रिलीज से पहले लग रहा था कि फाइंडिंग फैनी की तरह कहीं ये फिल्म भी फुस्स न हो जाए।

क्योंकि दीपिका के दीवाने कहीं उनको इरफान खान जैसे हीरो के साथ पचा न पाएं। लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने बेहद सराहा और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनिस किया। दीपिका की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

दीपिका के बाद इंतजार हो रहा था बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनाउत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्नस का जो कि 2011 में रिलीज तनु वेड्स मनु का सीक्वेल थी।

क्वीन में शानदार अदाकारी की बादशाहत कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटनर्स में भी कायम रखी। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा व्यवसाय कर डाला।

यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने अब तक करीब 140 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है। यानी कंगना का जादू ऐसा चला कि फिल्म को अपार सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन

दिल धड़कने दो

जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो से भी सबको बहुत उम्मीद थी। और यह फिल्म भी उस कसौटी पर खरी उतर रही है। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।

पीकू और तनु..रिटर्नस जैसी तारीफें फिल्म को नहीं मिलीं। लेकिन फिर भी व्यवसाय के लिहाज से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब होती दिख रही है।

तीन दिन में ही फिल्म ने 36 करोड़ कमा डाले हैं। यानी इन तीन फिल्मों ने फिल्मों के ठंडे पड़े बाजार में जान फूंक दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें