फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat Call: शाहरुख खान के 'मन्नत' को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, एमपी पुलिस ने यहां से दबोचा

Mon, 10 Jan 2022 08:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फेक कॉल के दौरान युवक ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले सहित मुंबई की अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी दी थी।

विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपी युवक को जबलपुर से धर दबोचा। आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले इस युवक को बीते शनिवार संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में पकड़े गए आरोपी का नाम जितेश ठाकुर बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने 6 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाकर धमकी दी थी। इस फेक कॉल के दौरान युवक ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले सहित मुंबई की अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी दी थी।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाले आरोपी को जबलपुर पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार किया। आरोपी जितेश ठाकुर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में रहता था। इसी महीने की 6 तारीख को किए इस फेक कॉल के बाद कॉल ट्रेस होने पर मध्यप्रदेश के जबलपुर का नाम सामने आया। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में जबलपुर पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : Instagram

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 पर फोन लगाकर परेशान कर चुका है। वह अक्सर शराब पीने के बाद सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 पर कॉल करता था। फिलहाल मामले में आरोपी युवक जितेश ठाकुर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें