जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'रॉ' की शूटिंग कर रहे हैं
इन दिनों फिल्म 'परमाणुः द स्टोरी ऑफ पोखरन' की सफलता से उत्साहित जॉन अब्राहम अपने जीवन की कहानी किताब के रूप में दर्ज नहीं करना चाहते। हाल में आत्मकथा के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस काबिल हूं। कम से कम समय या करिअर के इस मोड़ पर। मुझे अभी जिंदगी में कई और काम करने हैं।'
फिल्म 'फोर्स-2' फ्लॉप होने के बाद 'परमाणु' आने तक जॉन ने लंबा गैप लिया। इस पर उनका कहना है, 'मैं ऐसा रोल चाहता जो मेरे दिमाग को झनझना दे। यही कारण है कि बीच में मैंने कई फिल्मों को नकार दिया।'
फिल्म 'परमाणु' में एक्टिंग करने के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने इसे प्रोड्यूस भी किया है। हालांकि, शूटिंग के दौरान यह फिल्मों विवादों में भी घिरी रही। को-प्रोड्यूसर प्रेरण अरोड़ा के साथ विवाद खत्म होने के बाद फिल्म रिलीज हुई और अब जॉन को इसका फायदा मिल रहा है। 35 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने 63 करोड़ का बिजनेस किया है।
जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'रॉ' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी है जिसका पोस्टर जारी हो चुका है।