सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन पंसद किया जाने वाले कपल वरूण-आलिया आजकल एक दूसरे से खफा -खफा नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि कई हिट फिल्में देने के बावजूद भी दोनों स्टार अक्सर एक दूसरे से नजरें चुराते हुए दिखाई देते हैं।
खबरों की मानें तो दोनों ने आजकल एक दूसरे के साथ काम करने से भी मना किया हुआ है। वरूण आलिया की बॉडिंग कितनी स्टॉग है ये बात किसी से छिपी नहीं है बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
पढ़ें- दिल्ली में सोते कुत्ते को मारने वाले पर बुरी तरह भड़कीं आलिया
माना जा रहा है कि इन दोनों स्टार के मेंटर करन जौहर ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा है ताकि दर्शकों पर वरूण आलिया का जादु बना रहे। जिसके लिए करन जौहार ने दोनों को एक दूसरे से दूरी बनाएं रखने के लिए कहा है। हालांकि वरूण-आलिया ने अपनी इस दूरी को अपने बिजी शेड्यूल का नाम दिया है।
बता दें कि फिलहाल वरूण के पास 8 और आलिया के पास 9 फिल्में है।