फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: परिणीति चोपड़ा की वायरल होती तस्वीर पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Mon, 07 Mar 2022 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों को साझा करती रहती हैं। बीते रविवार को परिणीति ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पर साझा की जिस पर कमेंट करके उनकी बड़ी बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनकी तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा
स्कूबा डाइविंग के मूड में परिणीति
अपने फैंस के लिए परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "समुंद्र मे डुबकी लगाते और इस किट को पहने पूरे नौ साल हो गए हैं।" इस तस्वीर के साथ ही परिणीति ने अपने जीवन में कुछ नया आने की तरफ इशारा भी किया है। परिणीति की तस्वीर को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, इसके साथ ही वह उनकी नई अनाउंस्मेंट के लिए भी काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका ने की तारीफ 
यूं तो परिणीति के फैंस लाखों की संख्या में हैं, जो उनकी तारीफें करते रहते हैं। लेकिन उनकी इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन को उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल बना दिया। प्रियंका ने परिणीति की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें "खूबसूरत" कहा। एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए  लिखा, "आप सच में एक वॉटर बेबी हैं।" वहीं दूसरे ने उनकी स्माइल की तारीफ करते हुए कहा, "बिलियन डॉलर स्माइल।"
 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने की थी प्रियंका की तारीफ 
परिणीति ने अपनी 10 साल बड़ी अभिनेत्री और बहन प्रियंका के बारे में एक पत्रकार से बात करते हुए कहा, "मुझे जो सबसे अच्छी सलाह मिली, वह वास्तव में मेरी बड़ी बहन की थी। इस सलाह की वजह से ही इस इंडस्ट्री में मुझे खड़े होने का दम दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका और परिणीति - फोटो : social media
प्रियंका और परिणीति चोपड़ा आएंगी इन फिल्मों में नजर
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बिग स्क्रीन्स पर फिल्म 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। वहीं परिणीति चोपड़ा इस समय टैलेंट-हंट टीवी शो 'हुनरबाज: देश की शान' में मिथुन चक्रवर्ती और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ जज की भूमिका में दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें