आपने सलमान खान को हमेशा ही एक ब्रेसलेट पहने हुए देखा होगा। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी वो हमेशा इसे पहने नजर आते हैं। लेकिन अब शायद आपको सलमान के हाथ में वो ब्रेसलेट नजर ना आए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनका ये ब्रेसलेट हाल ही में किसी ने ले लिया और मुंह में डालकर चबा डाला।
अब आप सोच रहे होंगे भला इतनी हिम्मत कौन कर सकता है ? तो जनाब ये कोई और नहीं बल्कि सलमान के भांजे आहिल हैं। हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुश ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आहिल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो सलमान के ब्रेसलेट से खेलते हुए और मुंह में डाले हुए दिख रहा है।
बता दें कि सलमान को ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने दिया था और ये उनके लिए काफी लकी साबित हुआ है। हो सकता है ये ब्रेसलेट आहिल के लिए भी लकी साबित हो।