फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर की भांजी निकली ये बच्ची, विराट कोहली ने बताई थी अत्याचार की कहानी!

Tue, 22 Aug 2017 10:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
Viral Video
विज्ञापन
कुछ समय पहले एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक औरत उसे डांट रही थी। वो बच्ची बुरी तरह से रो रही थी और बच्ची अपनी मां से प्यार से पढ़ाने को बोल रही थी। इस वीडियो को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बच्चों के साथ नरमी से पेश आने का संदेश दिया था। कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्सा जताया था। पर ये मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
जी हां, ये मामला कुछ और है। ये बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इसका नाम हया है। शारिब साबरी के इंस्टाग्राम पेज पर इस बच्ची के कई वीडियो अपलोड हैं, जिनमें वो कहीं नमाज पढ़ रही है, तो कहीं मस्ती कर रही है। पर ये वीडियो वायरल हो गया था और इसके साथ कहानी बताई गई थी कि एक महिला अपनी बच्ची को पढ़ाने के लिए उसपर अत्याचार कर रही है। श्रीलंका दौरे वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त विराट कोहली और शिखर धवन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी। जिसके बाद हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला दुखद वीडियो है। अगर बच्चे को कुछ डराकर सिखाएंगे को वह कभी नहीं सीख पाएगा। ये वीडियो दुखी करने वाला है।
विज्ञापन
  The fact that the pain and anger of the child is ignored and ones own ego to make the child learn is so massive that compassion has totally gone out of the window. This is shocking and saddening to another dimension. A child can never learn if intimidated. This is hurtful. A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Aug 18, 2017 at 10:08pm PDT
  इस मामले में सिंगर तोशी का कहना है कि विराट कोहली और शिखर धवन हमारी बच्ची के बारे में नहीं जानते हैं। हमारे परिवार को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उन्होंने कहा बच्ची की मां अपने पति को वीडियो के जरिए बताना चाह रही थी कि बच्ची बहुत जिद्दी हो गई है। पर ये वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें