उन्होंने ट्वीट किया 'वे अपने को-स्टार राजीव के इस जज्बे को सलाम करती हैं, राजीव तीन दिन पहले ही शादी करने वाले थे। लेकिन केरल के जर्जर हालात देख उन्होंने शादी टाल दी। एक्ट्रेस ऋचा चड्डा उनके साथ अपनी अगली फिल्म शकीला में नजर आने वाली हैं।
राजीव केरल में अपने घर नानूर पहुंचे और इस कठिन समय में लोगों की मदद करने में जुट गए। बता दें कि उन्होंने मछुआरों के एक समूह के साथ मिलकर रातभर लोगों की मदद करने का सराहनीय काम किया।
केरल में बाढ़ से हालात बेहद बद्तर हो गए हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स भी बाढ़ पीढ़ित लोगों की मदद करने को आगे आए। वहीं, साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने केरल राज्य की मदद के लिए लोगों से #kerelaflooddonation चैलेंज को अपना कर बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद करने की बड़ी अपील की है।