फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के साथ डांस करना चाहती है 500 किलो की ये महिला

Sun, 26 Feb 2017 02:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और 500 किलो की महिला
विज्ञापन
मिस्र की रहने वाली 500 किलोग्राम वजन की महिला ईमान अहमद अब्देलाती ने बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर की है। आपको बता दें कि बैरियाट्रिक सर्जरी के जरिए वो अपना वजन घटाने के लिए मिस्र से भारत आई हैं। वो इतनी वजनदार हैं कि हमेशा अपने बिस्तर पर लेटी रहती हैं। वो अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने के बाद ऋतिक रोशन के साथ एक डांस परफॉर्म करने की ख्वाहिश रखती हैं। इस बात का पता चलते ही ऋतिक ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऋतिक की मां ने इलाज के लिए दिए 10 लाख रुपये

ईमान और ऋतिक
ऋतिक ने एक बयान में कहा है कि वो ईमान के साथ डांस करना पसंद करेंगे। फिलहाल ऋतिक अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। भारत लौटते ही वो ईमान से जरूर मिलेंगे। आपको बता दें कि भारतीय चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में ईमान का इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन की मां ने हाल ही में ईमान की इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। वहीं ऋतिक की बहन सुनैना भी उस महिला से मिलने पहुंचीं थीं। ईमान की बहन ने ही सुनैना को बताया कि वो अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ऋतिक के साथ डांस करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें