हे राम
कमल हासन ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे राम' डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। इस पीरियड क्राइम ड्रामा फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही कमल हासन ने इसका लेखन और प्रोड्यूस भी किया था। कमल हासन, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'हे राम' की कहानी बेहद सेंसिटिव विषय पर बनाई गई। इस फिल्म में भारत के विभाजन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या को दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के समय इसको लेकर काफी विरोध भी हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।
फिराक
नंदिता दास के निर्देशन बनी 'फिराक' साल 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दर्शाया गया था कि साल 2002 में हुई गुजरात हिंसा का वहां के लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर क्या असर पड़ा था। बता दें, इस फिल्म पर भी जमकर बवाल मचा था और इसे गुजरात में बैन का सामना भी करना पड़ा था। यह फिल्म एक हजार सच्ची कहानियों पर आधारित होने का दावा करती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नासर, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 'जी 5' पर देखने के लिए मौजूद है।
मद्रास कैफे
2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘मद्रास कैफे’ में जॉन अब्राहम ने लीड रोल अदा किया था। यह फिल्म श्रीलंका के सिविल वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में ऑडियंस को रोमांच से लेकर एक्शन तक सबकुछ देखने को मिलता है। इस फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन दर्ज किया था। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।