देशभर में आज 'नेश्नल स्पोर्ट्स डे' की धूम है ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। समय समय पर बॉलीवुड ने देश को ऐसी फिल्में दी है जो न सिर्फ खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं बल्कि दर्शकों में भी देश के प्रति गर्व, सम्मान और प्रेम की भावना जगाती हैं। इन फिल्मों के गाने देशभक्ति गानों से कम नहीं हैं।
आज भी जब खेल में भारत को बड़ा खिताब मिलता है तो ये गाने ही उस उत्सव की रौनक होते हैं। 'नेश्नल स्पोर्ट्स डे' को लेकर सोशल मीडिया पर #NationalSportsDay ट्रेंड कर रहा है। इसी हैशटैग के साथ यूजर्स ट्वीट कर रहे हैं।
पढ़ें- महीनों से कोमा में ये पॉपुलर हीरो, अक्षय और सलमान के साथ कर चुका है काम
आपको बता दें कि आज मेजर ध्यान चन्द की बर्थ ऐनिवर्सरी है और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने के लिए 'नेश्नल स्पोर्ट्स डे' मनाया जाता है। यश राज फिल्म ने भी इस हैशटैग के साथ एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें स्पोर्ट्स पर आधारित कई फिल्मों के वीडियो क्लिप दिखाई गई हैं।
कोई तुम्हे तब तक नहीं हरा सकता, जब तक तुम खुद से ना हार जाओ 💪 #NationalSportsDay pic.twitter.com/19qYyHq8ca
— Yash Raj Films (@yrf) August 29, 2017
ये है कुछ बॉलीवुड फिल्में जिन्होंने देश का नाम दुनिया में किया रोशन
1.मैरी कॉम
2.दंगल
3.सुलतान
4.सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
5.चक दे इंडिया
6.लगान
7.एमएस धेनी
8.इकबाल
9.विक्ट्री
10.चैन कुली की मैन कुली
11.दिल बोले हड़िप्पा
12.गोल