कोई भी फिल्म जब बनती है तो, उसके बनने से लेकर हिट होने तक कई लोग साथ होते हैं। लेकिन असली नाम सिर्फ एक्टर्स और निर्देशकों का होता है। वहीं अगर हम रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय की बात करें तो,8 हिप हॉप रैपर्स ने इस फिल्म के किरदार को निभाने में उनका साथ दिया है।
डी-साइफर
शुरुआत करतें हैं असली हिप हॉप गाने की बीट्स देने वाले डी-साइफर से जो की एक बीटबॉक्सर है। बीटबॉक्सिंग एक जाना मान टैलेंट है, अगर आप नहीं जानते तो आपको बतादें कि, सिर्फ अपने मूंह से धुन और बीट्स निकालने को बीटबॉक्सिंग कहते हैं। डी-साइफर का असली नाम है गौरव गंभीर, जो पिल्म में भी एक रैप बैटल में नज़र आएगा।
शाहरूल
फिल्म के ट्रेलर में आखिर में दिखाई देने वाला रैपर जिससे रणवीर रैप बैटल करते हुए दिखाई देते हैं, उसका नाम है राहुल शाहनी अका शाहरूल, जो की एक रैपर और प्रोड्यूसर दोनों हैं। राहुल शाहनी ने इससे पहले फिल्म वीरे दी वैडिंग में भी एक गाना बनाया था।
स्पिटफायर
गाना और बजाना तो हो जाता है, पर असली काम है गाने के बोल लिखना। फिल्म में कई रैप्स के बोल यानी लिरीक्स इस 20 साल के लड़के ने लिखे हैं। जिसका स्टेज नेम है स्पिटफायर और असली नाम है नितिन मिश्रा जो खुद भी एक रैपर है। इनका कहना हैं कि रणवीर का फिल्म में जो किरदार है वह उनकी असली ज़िंदगी से काफी मिलता झुलता है, इसी लिए उनको लिखने में और भी आसानी रही।
एम सी अल्ताफ
रणवीर अपने किरदारों को निभाने में काफी चर्चा में रहते हैं, पर उन किरदारों को सही तरह से करने के लिए रणवीर को कई लोग सहायता करते हैं। इसी तरह गली बॉय में इस कार्य को किया है एक 19 साल के लड़के ने जिसका नाम है अल्ताफ शेख उर्फ एम सी अल्ताफ। साथ साथ ही साथ इस लड़के ने फिल्म में संगीत भी दिया है।
स्लो चीता
ट्रेलर की शुरुआत में जिससे रणवीर का किरदार रैप बैटल में मात खा जाता है, वह भी एक काफी नामी रैपर है। स्टेज नेम है स्लो चीता और असली नाम है, चैतन्य शर्मा। यह एक रैपर होने के साथ साथ एक्टर भी हैं, जो फिल्म हाई जैक और बॉगिरी में भी नज़र आ चुके हैं।
डी एम सी
रैप बैटल के सीन में नज़र आने वाली इककलौती लड़की है, दीपा उन्नीकृष्णन उर्फ डी एम सी। इस फिल्म से पहले डी एम सी ने फिल्म उरी का गाना जग्गा जीतेया के लिए रैप किया था। इनका कहना है कि यह फिल्म एक अच्छी पहल है, और इस फिल्म की वजह से काफी हिप हॉप लवर्स अब एक साथ काम करना चाहते हैं।
राहुल राही
राहुल पिसके उर्फ राहुल राही एक और बीटबाक्सर, जो इस फिल्म में रणवीर सिंह के बीटबाक्सर दोस्त का किरदार निभा रहा है। इससे पहले भी यह फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में इशान खट्टर के दोस्त का किरदार अदा कर चुका है। यह खुद एक रैपर भी है।
काम भारी
कुणाल पंगडले एक और 20 साल की उम्र का लड़का जिसने गली बॉय में संगीत और बोल दोनों का योगदान दिया है। इनका स्टेज नेम है काम भारी, जिनका कहना है रणवीर इतने अच्छे हैं कि, एक बार जब वह बहुत बुखार में थे, तो रणवीर ने खुद अपने बॉडीगार्ड्स को दवाई लेने के लिए भेज दिया था।
डेविल
आखिर में आते हैं यह कलाकार, फिल्म की सभी रैप बैटल्स के लिए बोल लिखने का काम इन्होंने किया है। इनका पूरा नाम है धवल परब, जो इस फिल्म से पहले, फिल्म ब्लैकमेल के गाने बदला और साहिब बीवी गैंगस्टर के बाबा थीम के लिए भी रैप कर चुके हैं।