ऐसे आया शो बनाने का विचार
शो के बारे में बात करते हुए, निर्माता-निर्देशक राम माधवानी ने बताया, "मुझे हमेशा से उपनिवेशवाद और नस्लवाद और पूर्वाग्रह के मुद्दों में गहरी दिलचस्पी रही है। सांस्कृतिक, भाषाई, सामाजिक और कलात्मक उपनिवेशीकरण से जुड़े सवाल मुझे लंबे समय से परेशान करते रहे हैं। जब मैं अपने अगले प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा था, तो मुझे पता था कि इसे हमारे अतीत, ब्रिटिश राज और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में निहित होना चाहिए। तभी द वेकिंग ऑफ ए नेशन का विचार आया। अब हमारे पास एक रोमांचक शो है जो एक कोर्टरूम ड्रामा को तीन दोस्तों की शक्तिशाली कहानी और भारत के भारत बनने की कहानी के साथ जोड़ता है।"
Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म