फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: स्वतंत्रता दिवस पर 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर हुआ रिलीज, विवेक ने दिखाया बायो साइंस फिल्म झलक

Tue, 15 Aug 2023 01:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश को हिला कर रख दिया था। अब फिल्ममेकर एक और अनोखे मुद्दे पर बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर ले' आये हैं। जिसका आज रिलीज हो चुका है...
विज्ञापन
द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश को हिला कर रख दिया था। अब फिल्ममेकर एक और अनोखे मुद्दे पर बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर ले' लाए हैं जिसकी पहली झलक डराने वाली सच्चाई से पर्दा उठा रही है। एक असल मुद्दे पर बनी फिल्म जो बायो साइंस की दुनिया में बॉलीवुड की पहली शुरुआत है। 

विज्ञापन

जब से विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की है, तभी से ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों के बारे में है। जिन्होंने COVID-19 की लड़ाई को लड़ा था।

द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का टीजर आज रिलीज हो चुका है, जिसकी शुरुआत एक ऐसी लैब से होती है जहां वैक्सीन तैयार की जाती है। दूसरी ओर वैज्ञानिकों की टीम को लिफ्ट की ओर चलते हुए दिखाया गया है जो वैक्सीन को तैयार करने का काफी सिक्रेट प्रोसेस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जैसे ही टीम लिफ्ट में एंट्री करती है और वापस मुड़ती है, टीजर में साइंटिस्ट का रोल प्ले कर रहीं पल्लवी जोशी और उनके सहायकों की पहली झलक दिखाई देती है। फिल्म में अनुपम खेर भी हैं। हालांकि, उनका लुक और उनसे जुड़ा वीडियो अभी रिवील नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यह इंडिया की पहली बायो-साइंस फिल्म है, जो कि भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा कोवैक्सीन (COVAXIN) बनाने की जर्नी को दिखाएगी। फिल्म के टीजर के साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। यानी 28 सितंबर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश होते देखने को मिलेगा। इसी दिन प्रभास की फिल्म 'सालार' भी रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें:  गदर 2 में कर्नल रावत का रोल करने के लिए झिझक रहा था यह एक्टर, कहा- सामान्य से भी कम था किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें