वेब की पॉपुलर सीरीज द ट्रिप के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। The Trip 2 की कहानी चार दोस्तों की है। मुख्य भूमिका में मल्लिका दुआ दिखेंगी। साथ में श्वेता त्रिपाठी, सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर का भी अहम रोल है। शो 5 अक्टूबर को लॉन्च होगा। लीड एक्ट्रेस मल्लिका दुआ ने इंडियन एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में बताया कि वो और ज्यादा फिल्म करने के लिए इच्छुक है। नाज़िया के किरदार में बहुत सारा रोमांस है।
नाज़िया बहुत ही आत्मविश्वास और रोमांटिक लड़की है, लेकिन वास्तविक जीवन में मैं बहुत शर्मीली हूं। मैं अपने काम को लेकर बहुत फोकस हूं। मैं अपने दोस्तों को नाज़िया जितना प्यार करती हूं, हालांकि असल जिंदगी में, मैं बहुत बोरिंग हूं।
मल्लिका ने आगे कहा कहा कि वह पूरी तरह से फिल्में करना चाहती हैं। वो इस बात से दुखी है कि उन्हें केवल दोस्त के रूप में डाला जाता है। उन्हें नहीं पता कि चीजें कैसे बदलेगी। दर्शक काफी स्मार्ट हैं और बेहतर कहानी जानना चाहते है
आपको बता दे कि 2017 में मल्लिका को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में जज के रूप में देखा गया था।