फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: 'मैं अपनी हर फिल्म की मालिक हूं, फिर चाहें हिट हो या फ्लॉप', अपनी फिल्मों को लेकर काजोल का बयान

Wed, 10 Sep 2025 06:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Trial Season 2: काजोल जल्द ही सीरीज 'द ट्रायल' के सीजन 2 में नजर आएंगी। इसी बीच उन्होंने अपनी कई हिट और फ्लॉप फिल्मों को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वह अपने फिल्मी करियर में कुछ भी बदलना नहीं चाहती हैं।
 
विज्ञापन
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह अपनी हर फिल्म को पूरी तरह से अपनाती हैं। फिर चाहे वह सुपरहिट हो जैसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' या फिर ऐसी फिल्में जो ज्यादा नहीं चलीं जैसे 'गुंडाराज' और 'हलचल'। वह जल्द ही सीरीज 'द ट्रायल' के सीजन 2 में नजर आएंगी।
विज्ञापन

अपनी फिल्मों को लेकर काजोल का बयान
1992 में फिल्म 'बेखुदी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली काजोल ने पीटीआई को बताया, 'मैं अपने करियर में कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगी।' उन्हें उन फिल्मों पर भी गर्व है, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुईं। उन्होंने कहा, 'मेरी हर फिल्म ने मुझे कुछ सिखाया है। मैंने हर बार अपना 100 प्रतिशत दिया है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैंने कैमरे के सामने कभी बेईमानी नहीं की।'
 

हिट और फ्लॉप फिल्मों को लेकर काजोल की राय
काजोल ने 1995 में 'करण अर्जुन' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन उसी साल उनकी 'ताकत', 'हलचल' और 'गुंडाराज' ज्यादा नहीं चलीं। वह कहती हैं, 'हो सकता है कुछ फिल्में टिकट बिक्री में सफल न हुई हों, लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

30 साल के करियर को लेकर काजोल की राय
काजोल ने अपने 30 साल के करियर के लिए आभार जातते हुए कहा, 'मैं आज भी प्रासंगिक हूं, यह मेरी किस्मत है। कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो शायद मेरे जितने भाग्यशाली नहीं रहे। मैंने अपनी जिंदगी कैमरे के सामने जी है- मैं गिरी, उठी, शादी की, मां बनी और लोग फिर भी मुझे प्यार करते हैं।' 
विज्ञापन

'द ट्रायल' सीजन 2 के बारे में
काजोल जल्द ही जियो हॉटस्टार की सीरीज 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। 'द ट्रायल' को लेकर काजोल ने बताया कि एक ही किरदार को दोबारा निभाना उनके लिए नया अनुभव था। फिल्म में किरदार एक बार खत्म हो जाता है, लेकिन सीरीज में आप उसे और निखारते हैं। यह बहुत मजेदार है। 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जिसमें काजोल का किरदार नोयोनिका अब कानून की दुनिया में अपनी जगह बना चुकी है और नई चुनौतियों का सामना करती नजर आएंगी। 'द ट्रायल' सीरीज अमेरिकी शो 'द गुड वाइफ' का रूपांतरण है, जिसमें वह एक ऐसी गृहिणी की भूमिका में हैं, जो अपने पति की गिरफ्तारी के बाद वकील बनकर परिवार को संभालती है।

यह भी पढ़ें: Chiranjeevi: चिरंजीवी ने कोनिडेला परिवार में किया वरुण तेज-लावण्या के बच्चे का स्वागत, शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें