फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई 'द ताज स्टोरी', जानें परेश रावल की फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 04 Nov 2025 09:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Taj Story 5 Days Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में हॉरर और रोमांटिक ड्रामा जोनर की फिल्में लगी हुई हैं। इस बीच 'द ताज स्टोरी' ने भी अपनी उस्थिति दर्ज कराई है। जानें आज मंगलवार को फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
द ताज स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेश रावल अभिनीत फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन इन पांच दिनों में फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला है। जानें आज का कलेक्शन...
विज्ञापन

 

अब तक का कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार की वजह से फिल्म के कारोबार में बढ़त दर्ज हुई। रविवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 

पांचवें दिन की कमाई
sacnilk के अनुसार, निर्देशन तुषार अमरीश गोयल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने आज मंगलवार को 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
 
विज्ञापन

फिल्म 'द ताज स्टोरी' के बारे में
यह फिल्म ताजमहल के निर्माण के आसपास के विवादास्पद सवालों पर प्रकाश डालती है। ताजमहल में बंद 22 कमरों के रहस्य को उजागर करती है। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, नमित दास, ब्रजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है।

यह भी पढ़ें: 'फौजी सरहद पर कुर्बानी देता है और घर पर...' , फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का गाना 'याद आते हैं' हुआ रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें