फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड के शीर्ष सितारों की फिल्म 'ट्रिपल आर' की शूटिंग शुरू, राजामौली करेंगे निर्देशन

Wed, 26 Dec 2018 05:08 PM IST
Trainee au entertainment एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Triple R
विज्ञापन
टॉलीवुड के शीर्ष सितारे जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म थ्रीपल आर की शूटिंग शुरू हो गई हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजामौली करने वाले हैं। वहीं इस फिल्म का उद्देशय यह है कि इसे 2020 तक रिलीज कर दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर बेस्ड होगी, जिसमें दो भाईयों की भूमिका होगी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म एक पूर्व-स्वतंत्रता युग की कहानी होगी। इसमें एक स्टार पुलिस अधिकारी की भूमिका में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक थ्रीपल आर की कहानी का एक अलग ही दृष्टिकोण है। खब़र यह है कि जूनियर एनटीआर और राम चरण 1930 के दशक वाले दोस्तों की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसमें इनका पुनर्जन्म होगा। 



कहानी के अनुसार, राम चरण और जूनियर एनटीआर 2000 के दशक में एक बार फिर से जन्म लेंगे और फिर से दोस्त बनेंगे। बता दें कि यह राजामौली की 2007 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म मगधीरा के प्रीमियर की तरह आपको लग सकती है। कहा जा रहा है कि कहानी की स्टोरी बिल्कुल अलग है। फिलहाल फिल्म का शीर्षक अभी डिसाइड नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


इस फिल्म को आरआरआर (राजामौली-राम चरण-राम राव), मुख्य तिकड़ी के रूप में जाना जा रहा है। वहीं अभी निर्माताओं को इस फिल्म में मुख्य महिला अभिनेत्रियों के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि नए रिपोर्टों से यह पता चलता है कि कीर्ति सुरेश ने फिल्म को साइन किया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल कम से कम किया गया है, जबकि इस फिल्म की तुलना बाहुबली से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें