क्यों हुई फिल्म में देरी?
ओटीटी प्ले के अनुसार, दरअसल, 2025 के मध्य में कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है और इस वजह से ही फिल्म के लिए 2026 की संक्रांति का समय चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता अभी भी लंबित वीएफएक्स भागों पर काम कर रहे हैं , जिसके कारण देरी हुई है। इसके अलावा, अपनी दूसरी फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान प्रभास के पैर में चोट लगने से 'द राजा साहब' की शूटिंग प्रभावित हुई है।
प्रभास की आने वाली फिल्म
यह फिल्म प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी और इसमें वह दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें वह वृद्ध व्यक्ति की भूमिका भी निभाएंगे। फिल्म में मालविका मोहनन, संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी हैं। 'द राजा साहब' के अलावा प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ स्पिरिट, एक्शन-ड्रामा सालार 2 और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी सीक्वल में अभिनय करेंगे। पौराणिक ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में भी उनकी विशेष भूमिका है।