The Paradise Nani: नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपनी आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर नानी ने एक खास बात कही है। आइए वह क्या है...
साउथ अभिनेता नानी का हाल ही में फिल्म 'द पैराडाइज' का एक धांसू पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद से ही नानी के प्रशंसकों की उम्मीदें इस फिल्म से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। हाल ही में नानी ने फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर खास बात कही है, जो इसके किरदार और कहानी की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
'द पैराडाइज' में नानी का किरदार
नानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर कमर कस रहे हैं। 'द पैराडाइज' की पहली झलक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला निर्देशित कर रहे हैं, जो इस बार एक नई और साहसी कहानी लेकर आ रहे हैं। इसमें नानी एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।
'द पैराडाइज' को लेकर नानी की राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'द पैराडाइज' भारत की 'मैड मैक्स' जैसी फिल्म है। उनका कहना है कि फिल्म का अंदाज जंगली और बेबाक है, लेकिन इसमें दर्शक एक अलग अवतार में नानी को देखेंगे। श्रीकांत ओडेला ने फिल्म की कहानी 1960 के दशक के एक काल्पनिक शख्स के इर्द-गिर्द लिखी है, जो गरीब और शोषित लोगों के लिए उम्मीद बनकर आया था। उनका मकसद एक ऐसी फिल्म बनाना था, जो सच्ची, निडर और ईमानदार हो।
'द पैराडाइज' की शूटिंग
फिल्म 'द पैराडाइज' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसे स्पेनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज करने का प्लान है, ताकि दुनियाभर के लोग इसे देख सकें। सुधाकर चेरुकुरी की कंपनी एसएलवी सिनेमा इस फिल्म को सपोर्ट कर रही है। 'द पैराडाइज' का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। यह फिल्म 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।