the lion king
- फोटो : social media
अमर उजाला ने जब इस बारे में शाहरुख से बात की तो वह कहते हैं, ‘सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोगों के लिए लॉयन किंग उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में जरूर शामिल होगी। ये ऐसी फिल्म है जिसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखने में जरूर बहुत मजा आया होगा। दुनिया में सिर्फ तीन फिल्में हैं जिन्हें हर बच्चा बड़े होते हुए जरूर देखता है और इनसे बहुत कुछ सीखता है। ये फिल्में हैं, लॉयन किंग, उसके बाद जंगल बुक और उसके बाम्बी।’