तमिल में रिलीज हुआ गाना
उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में पॉपुलरिटी हासिल की है। मॉडल से एक्टर बनी उर्वशी इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का नया गाना पोपोपो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बता दें कि ये गाना हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में रिलीज हुआ है, लेकिन फिर भी फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।
इस अभिनेता के साथ लगाए ठुमके
उर्वशी भी इस गाने का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। अभिनेत्री इस गाने में साउथ के अभिनेता सरवनन के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस गाने के कैप्शन में उर्वशी रौतेला ने लिखा है, 'यह गाना मेरा पसंदीदा डांस सॉन्ग बन गया है, जोकि मेरी पहली मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म 'द लीजेंड' से है'। ये वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और वह इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।