फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: मारपीट और जान से मारने की धमकी, हिंसक भी हो चुकी द केरल स्टोरी की दास्तां

Mon, 08 May 2023 11:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीएचपी और बजरंग दल के सदस्य  पर जोधपुर में फिल्म 'द केरल स्टोरी' का व्हाट्सएप पर स्टेटस साझा करने के बाद हमला किया गया।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में चल रही थी। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे। लेकिन फिल्म जैसे-तैसे सिनेमाघरों तक पहुंच गई है, हालांकि अभी भी इसको लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पता लगा है कि राजस्थान के जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य को कथित तौर पर लोगों से 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए अपील करने के लिए पीटा गया है।  

विज्ञापन


24 वर्षीय युवक के साथ मारपीट
राजस्थान के जोधपुर निवासी राजू सरगरा को व्हाट्सएप पर फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बारे में बात करने और उसको देखने जाने की अपील करना मुश्किल में ले आया है। ऐसा करने के लिए कथित तौर पर उस पर हमला किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे गला रेतने की धमकी भी दी। पीड़िता विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल से जुड़ा है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शुक्रवार को 'द केरल स्टोरी' देखी थी और फिल्म के पोस्टर के बारे में अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस पोस्ट किया था। उन्होंने फिल्म की सराहना की और लिखा कि यह बहुत अच्छी है और धर्मांतरण से सुरक्षित रहने के लिए दुनिया की हर लड़की को इसे देखना चाहिए।

विज्ञापन


दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, राजू शनिवार को रात अपने घर के रास्ते में था, जब पिंटू, अमन और अली ने उसे रोका और उसी के बारे में पूछताछ की, जब वह आगे बढ़ा तो उससे पूछताछ शुरू कर दी। वह राजू से बोले, 'आपने स्टेटस क्यों पोस्ट किया? क्या आप हमारे धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं?' इसके बाद राजू ने जवाब दिया कि, 'इसमें क्या गलत है।' इसके बाद  उन लोगों ने मोबाइल देखने की मांग की, तो वह उन्हें घर ले गया। जैसे ही वह मोबाइल बाहर ले गया और दिखाया, उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने राजू पर आरोप लगाया कि वह उनके समुदाय का अपमान कर रहा है। इसके बाद आरोपियों ने राजू को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य राजू ने तीनों पर एफआईआर दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


फिल्म का हो रहा है विरोध
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और अदा शर्मा अभिनीत 'द केरला स्टोरी' 5 मई को रिलीज हुई थी और इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसका विरोध हो रहा है। लिबरल्स, मुसलमानों और विपक्षी दलों, विशेष रूप से लेफ्ट और कांग्रेस ने फिल्म की पुरजोर निंदा की है और इसे सिनेमाघरों से प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था।
Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने चिट्ठी लिखकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगी माफी, बोलीं- वापस ले रही हूं केस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें